इंटरपोल के पूर्व प्रमुख की पत्नी को डर, कहां पति की जान को है खतरा

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 05:21 PM (IST)

बीजिंगः चीन में गिरफ्तार किए गए इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई की पत्नी ने उनके जीवन और अपनी सुरक्षा को लेकर डर जाहिर किया है। उन्होंने चीन की सरकार को ‘क्रूर’ और ‘घृणित’ बताया। इंटरपोल के पूर्व प्रमुख को रहस्यमय तरीके से चीन में गिरफ्तार कर लिया गया था।   

इंटरपोल के पूर्व प्रमुख की पत्नी ग्रेस मेंग ने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में चीन की सरकार की आलोचना की। ऐसा यदा कदा ही होता है कि भ्रष्टाचार के आरोप में कड़ी कार्रवाई का सामना कर रहे किसी व्यक्ति ने चीन की सरकार की आलोचना की हो। इस तरह के मामलों को ज्यादातर गोपनीय तरीके से निपटाया जाता है और घटनाओं का सिर्फ आधिकारिक पक्ष ही सामने आ पाता है। 

ग्रेस मेंग ने फ्रांस में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि  मैं मानती हूं कि यह एक राजनीतिक उत्पीडऩ है। मुझे नहीं पता कि वह जीवित हैं या नहीं।‘’ इंटरपोल के पूर्व प्रमुख और चीन के उप लोक सुरक्षा मंत्री मेंग होंगवेई पिछले महीने चीन की यात्रा पर गए थे और तभी लापता हो गए थे। चीन के अधिकारियों ने सात अक्टूबर को घोषणा की थी कि उनकी जांच चल रही है, जिसके बाद होंगवेई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।चीन का कहना है कि होंगवेई पर रिश्वत स्वीकार करने का संदेह है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News