सबरीमला : मंदिर के पुजारियों की धमकी के आगे बेबस हुई पुलिस, बिना दर्शनों के लौटीं महिलाएं

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 04:25 PM (IST)

पम्बा (केरल):  सबरीमला पहाड़ी पर स्थित अयप्पा स्वामी मंदिर में रजस्वला महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दिए जाने के विरोध में आज तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं से वापस लौट जाने को कहा है। वहीं, आज फिर से कुछ महिलाओं ने सबरीमला पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन मंदिर के मुख्य पुजारियों ने मंदिर के द्वार बंद करने की धमकी दे दी। पुजारियों की इस धमकी के आगे पुलिस भी बेबस हो गई और महिलाओं को बिना दर्शनों के ही वापस लौटना पड़ा।
PunjabKesari
महिलाएं पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर की और बढ़ रही थीं कि तभी पुजारियों ने पहले तो अनुरोध किया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को महिलाएं ठेस न पहुचाएं और वापस लौट जाएं, पर जब वे नहीं मानीं तो मुख्य पुजारी ने मंदिर के द्वार बंद करने की धमकी दे डाली। पुजारी की इस धमकी के आगे पुलिस भी बेबस हो गई। बता दें कि हैदराबाद की एक महिला पत्रकार (25) ने सबरीमला पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान महिला को कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई गई, लेकिन फिर भी महिला मंदिर में दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाई। प्रदर्शनकारियों ने महिला को दो किलीमीटर दूर ही रोक दिया और वापस लौटने को मजबूर कर दिया।
PunjabKesari
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी एक महिला पत्रकार ने मंदिर में जााने की कोशिश की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे रास्ते में रोकर कर ही वापस लौटा दिया।
PunjabKesari
सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर के अपने फैसले में मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को अनुमति दे दी थी। इसी बीच, बुधवार को मंदिर के कपाट खुले तो महिलाएं भी दर्शन करने के लिए पहाड़ी चढ़ीं, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उन्हें वापस भेज दिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News