सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का शिवपाल ने किया उद्घाटन, कहा- बौखलाए हुए हैं अखिलेश

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 02:38 PM (IST)

इटावाः समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन किया है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं। उनका तो जनाधार खिसक रहा है, सभी वर्ग के लोग हमारे साथ है। उन्होंने कहा नेता जी मुलायम सिंह यादव को पहले कोई नहीं पूछ रहा था। अब तो उन्हें सम्मान मिलने लगा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सीधी लड़ाई तो भाजपा से है। भाजपा से बड़ी-बड़ी मदद मिलने पर शिवपाल ने कहा कि कहा कि अभी तक भाजपा ने कोई मदद नहीं की है। प्रदेश में तो सिर्फ सेक्युलर मोर्चा ही भाजपा से लड़ रहा है। इसलिए हम पर इस तरह का आरोप लग रहा है। 

दशहरा के दिन आज पार्टी के ऑफिस का उद्घाटन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन आज कार्यालय के शुभारंभ किया है। हम सभी साथियों को बुराई से लड़ना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static