कार्यक्रम में जा रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 02:33 PM (IST)
टोहाना(सुशील सिंगला): टोहाना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई, हालाकि हादसे में सुभाष बराला बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार बराला उकलाना के साहू से सनियाना कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में गाडी़ के अागे अचानक मोटरसाइकिल सवार युवक अा गया।
जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन खराब हो गया और वे सड़क किनारे लगे कीकर में जा भीड़ी। इस हादसे में बराला को मामूली चोटे अाई है।