हाऊस लोन दिलवाने वाले ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लड़की से किया रेप

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 12:45 PM (IST)

जालंधर (राजेश): मकान खरीदने के लिए जिस युवक से लोन लेने के लिए सम्पर्क किया उसी ने लड़की से दुष्कर्म कर दिया। घटना मकसूदां इलाके के आनंद नगर की है जहां बैंक से हाऊस लोन करवाने का झांसा देकर युवक ने माडल हाऊस घई नगर की रहने वाली लड़की से दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं उक्त युवक ने पहले तो लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दुष्कर्म किया और उसके बाद लगातार 5 साल ब्लैकमेल करके लड़की से दुष्कर्म करता रहा। 

8 साल पहले किया था बैंक लोन लेने के लिए संपर्क
लड़की के सब्र का बांध टूटा तो उसने थाना 1 की पुलिस को शिकायत दी जिस पर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने मामले की जांच के बाद युवक सुखविन्द्र सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी टावर एंक्लेव फेस 3 के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया। पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 8 साल पहले उन्हें मकान खरीदने के लिए बैंक से लोन लेना था कि उनका सम्पर्क बैंकों से हाऊस लोन करवाने वाले सुखविन्द्र सिंह के साथ हुआ जिसने उन्हें कहा कि वह बैंकों से लोन करवाता है। इसके बाद सुखविन्द्र ने पीड़ित लड़की का फोन नंबर ले लिया। नंबर लेने के बाद सुखविन्द्र उससे फोन पर बातें करने लगा। 

धमकी देकर करता रहा लगातार दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि 2013 में उसके पिता कहीं लापता हो गए थे कि सुखविन्द्र ने उसे कहा कि वह उसे आनंद नगर मकसूदां में मिले। लड़की सुखविन्द्र के कहने पर आनंद नगर मकसूदां में गई तो वहां उसने पीड़िता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि होश आया तो सुखविन्द्र ने उसे बदनाम करने की धमकी दी तथा इसके बाद लगातार दुष्कर्म करने लगा। अब पीड़िता ने सुखविन्द्र से परेशान होकर उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच के बाद लड़की का मैडिकल करवाया व सुखविन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News