दशहरे से पहले कांग्रेसियों ने महंगाई रूपी रावण का पुतला फूंका

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 11:35 AM (IST)

पठानकोट/भोआ (शारदा, अरुण): आज हलका भोआ के कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं के द्वारा हलका यूथ प्रधान कुलजीत सैनी की अगुवाई में दीनानगर-नरोट जैमल सिंह के मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करके गांव बकनौर चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव एवं नवनियुक्त जिला परिषद मैम्बर बोबी सैनी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बोबी सैनी ने केन्द्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि दशहरे से पहले कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने महंगाई रूपी रावण के रूप में मोदी सरकार का पुतला जलाकर इनका पिट स्यापा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार हर दूसरे दिन पैट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। पैट्रो पदार्थों की कीमतें आकाश छू रही हैं। 

इस मौके पर ब्लाक समिति मैम्बर तिलक राज भटोआ, ब्लाक समिति मैम्बर सविता जग्गी, ब्लाक समिति मैम्बर दर्शना देवी, सरपंच चमन लाल, कन्नू महाजन, सरपंच मिन्दर पाल, नम्बरदार युगराज सिंह, लाभ सिंह, कर्ण निश्चल, भारत भूषण सैनी, जट्ट पम्मा, प्रिंस सैनी, ठाकुर कर्ण सिंह, बिट्टू पिंडी, राजू दरसोपुर, कप्पू ठाकुर, जोगिन्द्र पाल लब्बा, डिम्पल नरेनपुर, काका गज्जू, नरेश महाजन, दलवीर चंद काला, अभय ठाकुर, जगन नाथ, मलकीत सिंह, सोनू छोडिय़ां, दर्शन डल्ला, पर्स राम, काका अलीखा, सोहन लाल साहिबचक्क, राजेश सैनी सेबूचक्क, बब्बू मलकाना, राण हजातीचक्क, सोमी अलीखां, पवन चेलेचक्क, ठाकुर प्रकाश सिंह सानपुर, प्रधान निटू जनीचक्क, डिम्पल सैनी, संतोख राज, केवल कृष्ण आदि उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News