चीन के कारण जापान में लगे कचरे के ढ़र, जानिए वजह

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 11:37 AM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः चीन के विदेशी कचरे के आयात पर रोक लगाने के बाद जापान में अपने प्‍लास्टिक कचरे का ढेर लगा दिया है। बैन से पहले, जापान हर साल करीब 15 लाख टन प्लास्टिक कचरा एक्सपोर्ट करता था, जिसका ज्यादातर हिस्सा चीन में जाता था।
PunjabKesari
जापान के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि लगभग एक चौथाई प्रमुख क्षेत्रीय और नगरपालिका प्रशासनों द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में प्लास्टिक कचरों के जमा होने की बात सामने आई, जिसमें कहा गया कि कभी-कभी तो यह स्वच्छता मानकों को भी पार कर जा रहा है। 100 से अधिक स्थानीय सरकारों और 175 अपशिष्ट प्रसंस्करण फर्मों के मुताबिक अपशिष्ट प्लास्टिक की प्रसंस्करण की लागत बढ़ रही है। चीन ने इसे स्वीकार करना बंद कर दिया है जिसके बाद विश्व के विकासशील देश भी प्लास्टिक कचरे के प्रसंस्करण करने के लिए घबरा रहे हैं।
PunjabKesari
विज्ञान पत्रिका एडवांसेज में छपे एक शोध के मुताबिक 1992 के बाद से विश्वभर के पलास्टिक कचरे का करीब तीन-चौथाई हिस्सा सिर्फ चीन और हांगकांग में पहुंचा, जिसका निस्तारण वहां किया गया है लेकिन इस साल जनवरी से चीन ने अपनी नई पर्यावरण नीति के अनुसार अधिकांश पेपर और प्लास्टिक कचरे को लेना बंद कर दिया है। प्रतिबंध से पहले, जापान हर साल करीब 15 लाख टन प्लास्टिक कचरा निर्यात करता था, जिसका ज्यादातर हिस्सा चीन में जाता था।  
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News