‘राष्ट्रीय विकास प्रयासों में शिक्षा का अहम रोल’

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधान विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि देश के राष्ट्रीय विकास प्रयासों में शिक्षा का अहम योगदान है। इससे स्कूली और उच्चतर शिक्षा तक पहुंच और गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलती है।

 भारत में 15 लाख स्कूल हैं, जिनमें 26 करोड़ विद्यार्थी और 86.9 लाख शिक्षक हैं। उच्चतर शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 864 विश्वविद्यालय, 40 हजार कॉलेज, 11700 एकल संस्थान, 3.57 लाख विद्यार्थी व 13 लाख प्रशिक्षक हैं। 15 से 18 अक्तूबर की तीन दिवसीय कजाकिस्तान यात्रा में रहे डॉ. सत्यापल ने अस्ताना शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों की 7वीं बैठक में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत ने ‘कौशल विकास’ मिशन भी शुरू किया है, जिसके अंतर्गत 2022 तक 40 करोड़ युवाओं को कौशल प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिभागियों को प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाने और शिक्षा को प्रौद्योगिकी से जोडऩे के लिए भारत कई कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News