राहुल गांधी की राष्ट्रीय टीम में बढ़ रही हिमाचली चेहरों की संख्या

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 11:32 AM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का राष्ट्रीय को-ऑर्डीनेटर (समन्वयक) नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस के कई चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां सौंप चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अपने नेताओं को मिलते अधिमान से समर्थकों में भी जोश की लहर है। सरकाघाट से संबंध रखने वाले युवा नेता यदुपति ठाकुर जोनल को-ऑर्डीनेटर दिल्ली तो युकां नेत्री रिपना कलसाईक जोनल को-ऑर्डीनेटर उत्तराखंड का कार्यभार देख रही हैं। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ अन्य चेहरों को भी राहुल गांधी अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विभाग के जिला अध्यक्ष यशपाल तनाईक व महासचिव सैन राम नेगी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, अनूसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत, प्रभारी प्रदेश कांग्रेस रजनी पाटिल, कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस में भी नियुक्तियों का दौर जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News