सबसे उंचे 210 फीट उंचाई वाले रावण के पुतले का दहन, जानें क्या है खासियतें (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 09:41 PM (IST)

पंचकूला (धरणी): हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने पंचकूला के शालीमार ग्राउंण्ड सैक्टर 5 में दूनिया के सबसे उंचे 210 फीट उंचाई वाले रावण के पुतले के दहन किया। रावण दहन करने से पूर्व उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की अधर्म पर सदैव विजय होती है और असत्य पर सत्य की तथा अन्याय पर न्याय की जीत होती है।

राज्यपाल ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध करके  धरती को पाप के बोझ से मुक्त किया था। आदि सूत्र इस बात को स्पष्ट करते हैं कि श्रीराम की रावण पर विजय मात्र से अस्त्र शस्त्र बलि पर प्राप्त करने वाली विजय नहीं थी बल्कि उसके मूल में सेवा धर्म था। 

PunjabKesari

उन्होंने सांय 5.47 बजे पर पुतले को रिमोट से अग्नि दी और 210 फीट उंचाई वाला पुतला धु धु कर जलने लगा। उन्होंने कहा कि दशहरा का उत्सव शक्ति और शक्ति का समन्वय बताने वाला उत्सव है।  हम सबको अपने अन्दर रावण रूपी बुराई को खत्म करने के लिए मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित  मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। इससे देश में फिर से रामराज्य स्थापित होगा। 

जाने रावण की खासियत 
21 मंजिला होगी रावण के पुतले की लंबाई
10 फुट का एक कान जिसमें 4 फुट का कुंडल होगा 
 48 फुट की होगी मूंछें
10 फुट का होगा सिर के उपर का छत्र 
50 फुट का होगा रावण का मुकुट

PunjabKesari

वहीं, रावण के वजन की बात करें तो रावण का चेहरा तकरीबन साढ़े तीन क्विंटल का बताया गया, केवल चेहरे को बनाने में एक महीना लग गया। पूरा रावण करीब 63 क्विंटल का है।

PunjabKesari

इसे बनाने वाले कलाकार तेजिन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बार पंचकूला में श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। इससे पहले लोगों के मनोरंजन के लिए वे अंबाला के बराड़ा में भी पुतले बनाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बनाए पुतलों ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में अपनी जगह बनाई है। तेजिन्द्र सिंह चौहान श्री रामलीला क्लब बराड़ा, जिला अंबाला के अध्यक्ष हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static