जन्मदिन के दिन हुआ ND तिवारी का निधन, जानिए उनका राजनीतिक सफर

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 09:20 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वे एक साल से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 18 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के दिन ही अंतिम सांस ली।

PunjabKesariतिवारी उत्तर प्रदेश के 3 बार और उत्तराखंड के 1 बार मुख्यमंत्री रहे। तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके थे। इसके अलावा वे केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री भी रह चुके थे। उनका जन्म 18 अक्टूबर, 1925 को हुआ था। तिवारी एकमात्र एेसे व्यक्ति थे जो 2 राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके थे।

PunjabKesariतिवारी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए किया और वह परीक्षा में टॉप रहे। बाद में उन्होंने इसी विश्वविद्यालय में एलएलबी की डिग्री हासिल की। 1947 में आजादी के साल ही वे विश्वविद्यालय में छात्र यूनियन के अध्यक्ष चुने गए जो उनके राजनीतिक जीवन की पहली सीढ़ी थी।

PunjabKesariआजादी के बाद 1950 में उत्तर प्रदेश का गठन हुआ और 1951-52 में हुए पहले विधानसभा चुना में तिवारी ने नैनीताल उत्तर सीट से सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लिया। कांग्रेस का दबदबा होने के बाद भी वे चुनाव जीते। कांग्रेस औऱ तिवारी का रिश्ता 1963 से शुरू हुआ। 1965 में वे कांग्रेस की टिकट पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और उन्हें मंत्रिमंडल में लिया गया।

PunjabKesariप्रधानमंत्री पद की भी थी दावेदारी 
1990 में एक समय ऐसा भी था जब राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी दावेदारी की चर्चा भी हुई थी। आखिरकार, कांग्रेस के भीतर पीवी नरसिंह राव के नाम पर मुहर लग गई। बाद में तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए, लेकिन यहां उनका कार्यकाल बेहद विवादास्पद रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static