इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में दिलावरी संयुक्त 5वें स्थान पर पहुंची

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 07:29 PM (IST)

गुरुग्रामः रिद्धिमा दिलावरी पांच लाख डॉलर (लगभग 3.63 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि वाले हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें संस्करण के पहले दिन डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में गुरूवार को तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गईं। टूर्नामेंट में 17 भारतीयों सहित 120 खिलाडी हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन दिलावरी ने भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह तीन अंडर का कार्ड खेलकर दो अन्य खिलाडिय़ों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। 

दिलावरी ने पहले राउंड में चार बर्डी खेली और एक बोगी मारी। उनकी तीन बर्डी तो आखिरी चार होल में रहीं। नॉर्वे की तोन्जे डेफिनरड ने छह अंडर 66 का शानदार कार्ड खेला और दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद तीन खिलाड़ी चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। गत चैंपियन फ्रांस की केमिले केवेलियर ने पार 72 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 18वें स्थान पर हैं। पहले दिन 17 खिलाडिय़ों ने अंडर पार कार्ड खेला। 

इसमें गौरिका बिश्नोई शामिल हैं जो एक अंडर 71 का कार्ड खेलकर संयुक्त 11वें स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में त्वेसा मलिक, सिफात सागू और अफशान फातिमा (72) संयुक्त 18वें, दीक्षा डागर, गुरसिमर बडवाल, सिद्धि कपूर और आस्था मदान (75) संयुक्त 54वें, अमनदीप द्राल और एमेच्योर प्रणवी उर्स (76) सयुंक्त 68वें तथा पिछले साल संयुक्त छठा स्थान हासिल करने वाली वाणी कपूर पांच ओवर 77 का कार्ड खेलकर संयुक्त 75वें स्थान पर हैं।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News