VIDEO: कांग्रेस को झटका: देवास में इस बड़े नेता ने छोड़ दिया हाथ का साथ

10/18/2018 5:13:58 PM

देवास: विधानसभा चुनाव अगले महीने 28 नवंबर में होना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों में एक दूसरे को मात देने के लिए हर तरह की रणनीति बनाई जा रही है। फिलहाल दोनों ही पार्टियों के टिकट फाईनल नहीं हुए है और चुनाव से पहले दल बदलने का दौर चल रहा है। कुछ दिनो पहले कांग्रेस की पार्षद अपने पति के साथ भाजपा में शामिल हुई। उसके बाद पूर्व महापौर शकीला हारून के दोनों बेटे भाजपा में शामिल हो गए और अब पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव करीब 100 लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। मनोज श्रीवास्तव ढोल बाजे के साथ समर्थकों के साथ पैलेस पहुंचे थे।  जहां विधायक गायत्री राजे पवार और विक्रम पवार ने सभी का स्वागत किया।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर मनोज श्रीवास्तव के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि जिन्होंने कांग्रेस संगठन पर कब्जा किया था वो खुद हट रहे हैं तो अच्छी बात है। मनोज श्रीवास्तव राजनीति में सक्रिय नहीं थे। हालांकि उन्हें बीजेपी में पदाधिकारियों के साथ हो रहे व्यवहार को देखते हुए कदम उठाना चाहिए था।  इटावा की कांग्रेस पार्षद शहनाज खान अपने पति रईस खान के साथ कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से खफा होकर भाजपा में शामिल हुई थी। उस दौरान कांग्रेस के नेताओं की दलील थी कि इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव अपने साथ 100 लोगों को लेकर भाजपा में शामिल हुए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News