दीवाली पर नगर निगम के 900 कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, जानिए क्या है खास

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 05:08 PM (IST)

शिमला (वंदना): नगर निगम के करीब 900 कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। एम.सी इस बार दीवाली पर अपने कर्मचारियों को 15 हजार रुपए की एडवांस पेमैंट करने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम सदन के समक्ष रखा जाएगा। खास बात यह कि नगर निगम ने दीवाली पर एडवांस के तौर पर मिलने वाली रकम को 10 हजार से 15 हजार कर दिया है। पिछले साल कर्मचारियों को प्रशासन ने 10 हजार रुपए बतौर एडवांस में दिए थे, लेकिन इस बार नगर निगम कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन ने इस राशि को 15 हजार रुपए करने की मांग की थी, जिसे प्रशासन ने मंजूर कर दिया हैं। 

एम.सी कर्मियों को नगर निगम स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से एडवांस पेमैंट करेगा, जिसका भुगतान कर्मचारियों के मासिक वेतन से किया जाएगा। 2016 में निगम ने कर्मियों को 5000 हजार रुपए दिए थे इसके बाद से हर साल राशि में बढ़ौतरी की जा रही है। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि दीवाली पर कर्मचारियों को 15 हजार रुपए एडवांस दिए जाएंगे। राशि में 5 हजार रुपए की बढ़ौतरी की गई हैं। 

एडवासं पेमैंट को लगेगा 1.35 करोड़ 
निगम की वित्तीय स्थिति नाजुक होने के चलते एम.सी अपने फंड से कर्मचारियों को एडवांस पेमैंट नहीं कर पा रहा है। ऐसे में एम.सी. ने बैंक के जरिए कर्मचारियों को यह राशि प्रदान करेगा जिसका भुगतान कर्मचारी के वेतन से बैंक खुद करेगा। करीबन 900 कर्मचारियों ने एडवांस पेमैंट के लिए आवदेन किया है, ऐसे मे निगम ने 1.35 करोड़ का प्रावधान किया है। 

कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार
इनके कर्मचारी संगठनों ने दीवाली पर एडवांस पेमैंट की राशि को 10 से 15 हजार करने पर निगम आयुक्त पंकज राय, मेयर कुसुम सदरेट सहित अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं। बीते कर्मचारी अपनी इस मांग को लेकर मेयर व आयुक्त से मिले थे, जिसके बाद राशि में बढ़ौतरी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News