ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता का मुंडवाया सिर, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 04:39 PM (IST)

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता का सिर मुंडवा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव का है। यहां की रहने वाली विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज में साइकिल व पंखा न दिए जाने के चलते उसके जबरन बाल मुंडवा दिए गए हैं। साथ ही  कुछ महीने पूर्व से लगातार घर में प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई मांग की है।

वहीं लड़की का कहना है कि उसका सिर ससुराल के लोगों के द्वारा जबरन मुंडवा दिया गया। ससुराल वाले रोज मारपीट करते हैं।

वहीं दुसरी तरफ इस पूरे घटना क्रम पर ससुराल पक्ष का कहना है कि लड़की अर्ध विक्षिप्त है, और उसका पति भी विकलांग है। उन्होंने कहा कि सिर में घाव होने के चलते सिर मुड़वाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static