CM हाउस विराजी नन्हीं देवियां, पत्नी संग किया पूजन

10/18/2018 4:02:22 PM

भोपाल: नवरात्रि के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं का पूजन किया और कन्या भोज करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कन्या भोज करवाया। चौहान एवं उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोए और आरती उतारी। मंत्रोचारण के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया।

 


चौहान ने कहा कि बेटियां प्रदेश और भारत का भविष्य हैं। बेटियों की पूजा हर दिन होनी चाहिए। यही भारतीय संस्कृति की मूल्यवान परंपरा है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे बेटियों को पढ़ाने, आगे बढ़ाने का संकल्प लें। वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने सभी नागरिक बंधुओं और श्रद्धालुओं को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News