कुएं में नहा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा

10/18/2018 3:34:19 PM

मुरैना: दर्शन के लिए माता मंदिर गए श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कुआं ढहने से लोग उसमें दब गए। इस घटना के बाद मंदिर आए लोगों में में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिले की कैलारस तहसील के अंतर्गत माता बहरारे वाली पर रामनवमी के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। गुरूवार को माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग गए हुए थे। 

PunjabKesari

वहीं मंदिर से कुछ दूरी पर बने कुएं पर लोग नहाने लगे। तभी अचानक कुएं के आसपास की मिट्टी ढह गई और लोग उसमें दब गए। हादसे के दौरान मौजूदा लोगों का कहना है कि उन्होंने 4 लोगों को कुएं में दबते हुए देखा, जिनमें  से 2 बचकर बाहर निकल गए। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मुरैना के SP अनुराग सुजानिया का कहना है कि कुएं में कितने लोग दबे हैं, यह  अभी सपष्ट नहीं हो पाया है।  फिलहाल बचाव कार्य जारी है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News