बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए मां ने DC दफ्तर के बाहर लगाया धरना

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 02:19 PM (IST)

लुधियाना (महेश): शहर के  डी.सी. दफ्तर के बाहर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक मां ने बेटे और बहू  सहित इंसाफ के लिए धरना लगा दिया।

मॉडल थाने में दर्ज करवाया था केस
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मॉडल टाऊन में युवक को बेरहमी से पीटा गया था, जिसके चलते इस मामले की शिकायत मॉडल थाने में दर्ज करवार्इ गर्इ थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। 

5 मिनट के अंदर  2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुरुवार को इंसाफ के लिए बेटे को स्ट्रेचर पर लेकर आर्इ महिला ने डी.सी. दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। मां का आरोप है कि आरोपी अवैध शराब का धंधा करते है।  हंगामा बढ़ता देख  डी.सी.पी. ने  ए.सी. पी. को बुलाया। करीब 5 मिनट के अंदर इस मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News