प्रभात झा ने कमलनाथ को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने की कड़ी आलोचना

10/18/2018 1:35:05 PM

भोपाल: प्रदेश में चुनाव की घोषणा होते ही राजनीति का पारा उछाल मार रहा है। वहीं अब सभी पार्टी नेताओं में जुबानी हमले भी अब राजनीतिक मर्यादाओं की दहलीज पार करते नजर आ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शर्मनार बयान देते हुए कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का पेशाब पीने को आतुर रहते हैं। कमलनाथ अपना स्तर खो चुके है। प्रभात झा के इस बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने झा के बयान पर कड़ी आलोचना व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.के मिश्रा ने कहा है, कभी पंचायत का चुनाव भी न लड़ने वाले प्रभात झा की टिप्पणी खुद के कम हो रहे कद को बचाने का प्रयास है।

PunjabKesari

दरअसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कथित रुप से गृह-मंत्रालय के पूर्व सचिव आर.वी.एस.मणी के सामने यह शब्द कहे थे। गृह मामलों के पूर्व सचिव जो यूपीए युग के दौरान आंतरिक सुरक्षा विभाग का हिस्सा थे, उन्होंने अपनी किताब “हिंदू आतंक”में इस बात का जिक्र किया है कि, कैसे यूपीए सरकार ने अधिकारियों को इस झूठी किताब बनाने के लिए मजबूर किया था। इसे लेकर पूर्व सचिव मणी ने एक वीडियो भी जारी किया था। 

PunjabKesari

पूर्व सचिव आर.वी.एस मणी ने दावा किया है कि कमलनाथ उस वक़्त दो अन्य अधिकारियों के साथ आये थे, और उनसे इस मामले के तथ्यों को बदलने का अनुरोध कर रहे थे, लेकिन जब आर.वी.एस मणी ने ऐसा करने से मना कर किया तो कमलनाथ ने पूर्व सचिव मणी को कहा 'बाहर लोग राहुल गांधी का पेशाब पीने के लिये तैयार हैं, आप इतना छोटा सा काम नहीं कर सकते हो'। कमल नाथ द्वारा पूर्व सचिव को ऐसा कहने पर मणि ने उन्हें जवाब देते हुए कहा' बाहर आप लोगों को पेशाब पीने का स्वाद होगा, आप लोग पीजिये, मैं सच के साथ खड़ा हूँ। प्रभात झा ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से भी कमलनाथ पर हमला बोला है। 
 


कांग्रेस प्रवक्ता के.के मिश्रा ने झा के बयान की आलोचना करते हुए कहा है, कमलनाथ के खिलाफ स्तरहीन टिप्पणी करने वाले प्रभात झा पहले अपनी राजनैतिक हैसियत आंकें। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News