शर्मनाकः सगे भाईयों पर बहन ने लगाया 4 सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 01:22 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दो सगे भाईयों ने अपनी बहन के साथ पिछले 4 सालों से दुष्कर्म किया। जब भी पीड़ित बहन इस बारे में किसी को बताने की कोशिश करती तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते। जिसके चलते पीड़िता ने किसी तरह से भाईयों की करतूतों को कैमरे में कैद कर लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मामला सिविल लाइन्स थाना इलाके के पांडव नगर का है। यहां की रहने वाली एक लड़की ने अपने दो भाइयों पर चार वर्षों से रेप करने का आरोप लगाया। जिसे सुनकर हर कोई सकते में आ गया। पुलिस ने पीड़िता के आरोपों के आधार पर उसके दोनों आरोपी भाईयों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इस बारे में एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण करके मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static