विधानसभा चुनाव: ‘दिग्गी राजा’ के दरकिनार होने से भाजपा चिंतित, हर सभा में हो रहा जिक्र

10/18/2018 12:49:13 PM

भोपाल: प्रदेश में 28 नंवबर को होने वाले चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों मे चुनावी दंगल शुरु हो गया है और हर रोज हैरान करने वाले नए खुलासे सामने आ रहें। अभी हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं, ‘काम नहीं करोगे तो ख्वाब पूरा नहीं होगा, नहीं बनेगी सरकार। दुश्मन को भी टिकट मिले तो काम करो, उसे ही जिताओ। मेरे बोलने से तो कांग्रेस के वोट कम होते हैं।’ 

PunjabKesari

क्या यह एक चुनावी रणनीति है या सचमुच इसके पीछे कोई हकीकत है, क्या दिग्विजय सिंह सचमुच दरकिनार किए जा रहे हैं, यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की साजिश है या, खुद दिग्गी राजा की सोची समझी चाल, ये कुछ सवाल हैं जो, सबके लिए पहेली बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजापा लोगों से कह रही है कि कांग्रेस के पास चेहरा नहीं है। जनता वोट दे तो किसे देखकर। शिवराज सिंह हों या अन्य भाजपा नेता, सभी ने अपने भाषणों मे हमेशा राहुल गांधी के साथ दिग्विजय को टारगेट पर रखा है। भाजपा नेताओं के भाषण दिग्गी राजा के जिक्र के बिना खत्म नहीं होते। बीजेपी नेताओं द्वारा लोगों को दस साल के उनके राज में सड़क, बिजली, पानी के हाल की याद दिलाई जाती है। 

PunjabKesari

इस पहेली को सुलझाने के लिए बीजेपी के नेता दिग्विजय को हर हाल में भड़काने की कोशिश कर रहें हैं, ताकि वे कुछ बोलें। मुख्यमंत्री चौहान कहते हैं, दिग्विजय पोस्टरों से गायब हैं, और उनकी आम सभाएं भी नहीं हो रही हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि कांग्रेस अपने एक वरिष्ठ नेता के साथ ऐसा व्यवहार करेगी। कम से कम उनकी प्रतिष्ठा का तो ख्याल रखना चाहिए। इस कोशिश के बाद भी वे दिग्गी राजा की चुपी तोड़ने में असमर्थ रहे, क्योंकि दिग्विजय अभी भी ‘बैकरूम बॉय’ बने हुए हैं। उनकी यही खामोशी भाजपा के लिए सिरदर्द और बेचैनी का कारण बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News