सेक्स के दौरान कपल ने किया कुछ एेसा, महिला को हो गया लकवा (pics)

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 12:27 PM (IST)

लंदनः  ब्रिटेन में दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के बर्कशायर शहर में एक कपल के साथ सेक्स के दौरान अजीब हादसा हो गया। कपल को उस समय अजीब स्थिति का समाना करना पड़ा, जब सेक्स करते समय वे इतना एक्साइटेड हो गए कि उनका बेड ही टूट गया। बेड टूटने से महिला जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उसके शरीर को लकवा मार गया। यहां रहने वाले जॉन मार्शल बताते हैं कि पहले तो उन्हें इस परिस्थिति पर हंसी आई, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि यह कितनी गंभीर बात थी। जॉन की महिला साथी क्लेयर को गंभीर चोट आई थी। 
PunjabKesari
घटना के बाद महिला ने बेड बनाने वाली कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया है। क्लेयर ने यह बेड कुछ दिन पहले ही खरीदा था। लंदन हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि बेड उस समय टूटा, जब कपल इस पर सेक्स कर रहा था और महिला पोजिशन बदल रही थी। जॉन मार्शल ने जज को बताया, "क्लेयर के गिरने के बाद मैं हंसकर उनसे उठने के लिए कह रहा था, मगर वह गंभीर रूप से घायल थीं।" दरअसल, बेड से गिरने पर उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। महिला का आरोप है कि यह दुर्घटना बेड की खामी के कारण हुई है, जिसे उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही खरीदा था। 
PunjabKesari
क्लेयर ने आरोप लगाया कि जब बेड डिलिवर किया गया, तभी से उसमें कमी थी। हालांकि, बेड निर्माता कंपनी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने बिलकुल सही स्थिति में बेड भेजा था। इस घटना की खबर वायरल होने पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि कंपनी ने बेड सोने के लिये बनाया है, अब उस पर कबड्डी खेल रहे हैं तो कंपनी क्या करे?

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News