Kundli Tv- रावण से जुड़ी ऐसी बातें जो आज से पहले नहीं जानते होंगे आप

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 09:58 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
रावण का नाम सुनते ही लगभग सभी के मन में घृणा पैदा हो जाती हैं। जैसे ही उसका नाम जुबान पर आता है, हर कोई उसके बुरे कर्मों की गिनती करने लगता है। लेकिन सच्चाई यह है रावण एक ज्ञानी इंसान था। वो एक कुशल राजनीतिज्ञ, सेनापति और वास्तुकला का मर्मज्ञ होने के साथ-साथ तत्व ज्ञानी और बहु-विद्याओं का भी जानकार था। रावण को रामायण का ऐसा पात्र कहा गया है, जो राम के उज्ज्वल चरित्र को उभारने का काम करता है। ऐसे में विजयादश्मी के इस खास मौके पर हम आपको रावण से जुड़ी कुछ एेसी दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में अब से पहले आपने नहीं सुना होगा।
PunjabKesari
रावण के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि वह आधा ब्राह्मण और आधा राक्षस था। क्योंकि रावण के पिता विश्वश्रवा ब्राह्मण और माता कैकसी राक्षसी थी। यही कारण है कि रावण को आधा ब्राह्मण और आधा राक्षस माना जाता है।

कुछ मान्यताओं के अनुसार रावण कुबेर के सौतेले भाई थे। कुबेर को बेदखल कर रावण के लंका में जम जाने के बाद उसने अपनी बहन शूर्पणखा का विवाह कालका के पुत्र दानवराज विद्युविह्वा के साथ कर दिया। 
PunjabKesari
जैन शास्त्रों में रावण को प्रति-नारायण माना गया है। उनके मुताबिक 64 शलाका पुरुषों में रावण की गिनती की जाती है। इसमें रावण आगामी चौबीसी में तीर्थंकर की सूची में भगवान महावीर की तरह चौबीसवें तीर्थंकर के रूप में मान्य होंगे। कुछ प्रसिद्ध प्राचीन जैन तीर्थस्थलों पर रावण की प्रतिमाएं भी प्रतिष्ठित हैं।

कुछ विद्वान किंवदंतियों के अनुसार रावण के दस सिर नहीं थे, बल्कि रावण के गले में बड़ी-बड़ी गोलाकार नौ मणियां थीं, जिनकी वजह से उनके दस सिर दिखाई पड़ते थे।

कहा जाता है कि रावण संगीत पुजारी था। कहने का भाव है कि उसे संगीत का बहुत शौक था। वो संगीत जानता भी था, उसे वीणा बजाना बहुत पसंद करता था।
PunjabKesari
माना जाता है कि प्राचीन काल में रावण से बड़ा कोई शिवभक्त नहीं था और न ही कलियुग में उससे बड़ा कोई शिवभक्त था, न है और न ही होगा। अपनी भक्ति से उसने खुद को शिव के परम भक्तों में स्थान दिलवाया था।

जैसे कि हम बता चुके हैं कि रावण के पास असीम ज्ञान का भंडार था, इसीलिए उसे परम ज्ञानी का पद प्राप्त था। उसने 6 शास्त्रों की रचना की थी। इसके अलावा रावण ने योग, धर्मा, कामा, अर्थ, मोक्ष और नाव्या शास्त्र भी लिखे थे।
PunjabKesari
रावण एक कुशल राजा था। उसे बहुत अच्छे से पता था कि उसे अपना राज्य कैसे चलाना चाहिए। रावण ने सुंबा और बालीद्वीप को जीतकर अपने शासन का विस्तार करते हुए अंगद्वीप, मलयद्वीप, वराहद्वीप, शंखद्वीप, कुशद्वीप, यवद्वीप और आंध्रालय पर विजय प्राप्त की थी।

रावण शिव का परम भक्त, यम और सूर्य तक को अपना प्रताप झेलने के लिए विवश कर देने वाला, प्रकांड विद्वान था।
PunjabKesari
रावण के पुष्पक विमान की विशेषता थी कि वह छोटा या बड़ा किया जा सकता था। इसके अलावा पुष्पक विमान में इच्छानुसार गति होती थी, जिसमें बहुत से लोगों को यात्रा करवाने की क्षमता थी।
चलिए कर लीजिए कांगड़ा देवी के दर्शन​​​​​​​(देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News