फसल बर्बाद होने से दुखी किसान ने सल्फास निगलकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 09:27 AM (IST)

नडाला(स.ह.): धान की फसल बर्बाद होने से दुखी हुए गांव जग्गा थाना सुभानपुर के एक किसान ने सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार संबंधित किसान हररिंदर सिंह (40) पुत्र करनैल सिंह इस बार पड़ी भारी बारिश के कारण खराब हुई 2 फसलों के बाद काफी परेशान था। इस कारण उसने सल्फास की गोलियां निगल लीं।

इस दौरान पारिवारिक सदस्यों को पता लगने पर उन्होंने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया परंतु जालंधर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके चाचा गुरदयाल सिंह चीमा ने बताया कि भारी बारिश के कारण पहले उसकी 8 एकड़ के करीब मक्की की फसल बर्बाद हो गई। जिसके कारण फसल के पालन-पोषण पर और खेती संसाधनों के लिए कर्जे का बोझ अधिक भारी हो गया था। ऐसी परेशानी की हालत में उसने आत्महत्या कर ली। हररिंदर सिंह के परिवार में 3 भाई व एक बहन है। पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। 2 भाई विदेश में हैं। इस समय अपने पीछे अपनी पत्नी व एक बेटे को छोड़ गया है। मृतक किसान का शव सिविल अस्पताल कपूरथला के शव गृह में रखा गया है।थाना मुखी सुभानपुर सतनाम सिंह के अनुसार सुबह लाश का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। पारिवारिक मैंबरों के बयान पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News