PM मोदी ने स्वीकार किया केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का इस्तीफा

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 09:27 AM (IST)

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एम जे अकबर का मंत्री परिषद् से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थापित प्रक्रिया के अनुसार अब यह इस्तीफा राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।
PunjabKesari
इससे पहले अकबर ने विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर कई अखबारों में संपादक पद पर रहने के दौरान यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे हैं। अकबर ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उन्होंने निजी तौर पर अदालत से न्याय लेने का फैसला किया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा, "मैं पद से इस्तीफा देना उचित समझता हूं और मेरे ऊपर लगाए गए गलत आरोपों को मैं निजी तौर पर अदालत में चुनौती दूंगा। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।" पिछले कुछ दिनों में अकबर पर करीब 20 महिलाओं ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News