बुरे फंसे कांग्रेसी नेता: महंगा पड़ा पुलिस के नाम पर 2.50 लाख रुपए ऐंठना

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 10:44 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): पुलिस के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए ऐंठना शहर के एक कांग्रेसी नेता को महंगी पड़ रही है। बुधवार देर सायं मामला उजागर होने के बाद से देर रात तक शहर में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं पुलिस भी पेशोपेश में पड़ी है। रात 10 बजे तक पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी इस विषय पर कुछ भी बोलने से साफ-साफ इन्कार कर रहे हैं। वहीं विश्वसनींय सूत्रों के अनुसार मामला आलाकमान व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद देर रात थाना सदर पुलिस उक्त कांग्रेसी नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज करने की पूरी तैयारी कर ली है।

 
मिली जानकारी के अनुसार उक्त कांग्रेसी नेता पहले भाजपा में थे लेकिन सरकार बदलने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। गढ़शंकर एरिया में तैनात किसी पुलिस कर्मचारी के पैसे ट्रैवल एजैंट वापस नहीं कर रहा था। कहते हैं कि नेताजी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस कर्मचारी को पैसे वापस तो दिला दिए लेकिन इसके एवज में 2.50 लाख रुपए ले लिए। बात पुलिस के अन्य कर्मचारियों से होते हुए जिले के आला अधिकारी के कान में पहुंचते ही आज बुधवार को मामला तूल पकड़ लिया। चर्चाओं के अनुसार बुधवार देर रात तक आरोपी नेताजी के किलाफ पुलिस केस दर्ज कर लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News