हरियाना रोड पर मजदूरों के पैर में गोली मार कर दिया लूटपाट को अंजाम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 10:14 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): दसूहा रोड पर भीखोवाल व बागपुर गांव के बीच बुधवार देर सायं बाइक सवार लुटेरों ने 2 मजदूरों के पैर में गोली मार लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज से मची भगदड़ के बाद लोग दोनों ही घायलों को देर रात नलोईयां चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। 

इस बीच सूचना मिलते ही रात 9.30 बजे के करीब थाना हरियाना के एस.एच.ओ.दिलबाग सिंह भी अस्पताल पहुंच मामले की जांच में जुट गए। घायल मजदूरों की पहचान बिरजू निवासी मोतीहारी जिला बिहार व पप्पू निवासी गांव मनपुरा जिला मुजफ्फ्रपुर बिहार के तौर पर हुई। दोनों ही घायलों इलाज कर रहे शहर के प्रमुख सर्जन डॉ.अरविन्द सिंह ने पुलिस व मीडिया को बताया कि बिरजू केबांटे पैर के हड्डी के बीच गोली फंसी है वहीं पप्पू के दांये पैर में।

निजी अस्पताल में दाखिल दोनों ही घायल मजदूरों ने पुलिस को बताया कि वह प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करता है। बुधवार को देर सायं बुधवार को पेमैंट लेकर हमलोग भीखोवाल स्थित अपने घ्र पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार 2 लड़के रुकने का इशारा किया। जब हम दौड़ कर भागने की कोशिश की तो लुटेरों ने पैर में गोली मार हमसे ढीनाझपटी कर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद एस.एच.ओ।दिलबाग सिंह ने बताया कि दोनों ही घायलों के बयान के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News