राफेल सौदा : आप नेता संजय सिंह को मानहानि मामले में अदालत ने भेजा नोटिस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 10:08 PM (IST)

नई दिल्लीः वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह को राफेल सौदे के संबंध में अपने आरोपों पर रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा दायर दीवानी मानहानि के मामले में अहमदाबाद की एक अदालत से नोटिस मिला है। सिंह ने कहा कि वह राफेल सौदा ‘‘घोटाले’’ को लेकर अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे और अदालत के समक्ष अपना अभिवेदन दायर करेंगे।

PunjabKesari

आप नेता ने कहा, ‘‘भारत माता के नाम पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे लोगों के लिए मेरे मन में कोई सम्मान नहीं है। मैं इस घोटाले के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखूंगा।’’ सिंह ने कहा कि राफेल सौदा ‘‘घोटाले’’ पर उनके विचारों के लिए उन्हें अनिल अंबानी और रिलायंस डिफेंस लिमिटेड सहित उनकी कंपनियों की ओर से फरवरी में एक नोटिस मिला था जिसमें पांच हजार करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई थी।

संजय सिंह कहा, ‘‘मैंने नोटिस का जवाब दे दिया था और अब उन्होंने अदालत जाने का मार्ग चुना है। मैं अदालत में इसके निर्देशानुसार 20 अक्टूबर को अपना जवाब दायर करूंगा।’’ राज्यसभा सदस्य सिंह राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कई अवसरों पर राफेल सौदे को एक ‘‘बड़ा घोटाला’’ करार दिया है। अदालत द्वारा भेजे गए नोटिस में सिंह से 20 अक्टूबर को जवाब देने को कहा गया है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News