Vastu Tips: नेगेटिव एनर्जी के साथ कलह-कलेश बढ़ाती है गलत दिशा में लगी घड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 07:59 PM (IST)

वक्त बताने के साथ घड़ी घर की डेकोरेशन में चार-चांद लगाती है। अक्सर कहा जाता है कि समय ठीक है तो सब कुछ ठीक है। मगर क्या आप जानते हैं कि समय के साथ इसकी दिशा का ठीक होना भी बहुत जरूरी है। एेसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको वास्तु के अनुसार किस दिशा नें घड़ी लगानी चाहिए और कहां नहीं। 

इस दिशा में ना लगाएं घड़ी

- दक्षिण दिशा 
दक्षिण दिशा नें कभी भूलकर भी घड़ी ना लगाएं। इस जगह पर घड़ी लगाने से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में लगी घड़ी पैसों की किल्लत लाती है। 

- बेडरूम 
बेडरूम की दीवार पर कभी भूलकर भी घड़ी ना लगाएं। इस जगह पर घड़ी लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगती है। अगर फिर भी आपको बेडरूम में घड़ी रखनी है तो छोटा सा अलार्म क्लॉक रख दें। 

- मेन गेट 
वास्तु के अनुसार, मेन गेट पर घड़ी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ ही परिवार की खुशियों को बुरी नजर लगती है।

PunjabKesari
जानिए घड़ी लगाने के सही स्थान

- उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा है सही 
घड़ी हमेशा उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा में लगाएं। इनमें से किसी एक दिशा में घड़ी लगाने से घर में पॉजीटिव एनर्जी आती है और बुरा समय दूर होता है। 

PunjabKesari
- बच्चे का कमरा
घड़ी लगाने के लिए सबसे सही जगह बच्चे का कमरा होता है। इस जगह पर लगी घड़ी सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है। इसके साथ ही बच्चों को वक्त की अहमियत का अहसास होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static