टेबल सॉकर के दीवाने हैं रोनाल्डो और मेसी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 01:54 PM (IST)

xनई दिल्ली : भारत में टेबल सॉकर तेजी से बढ़ रहा हैै। इसी क्रम में दिल्ली ओलिम्पिक संघ ने एक स्कूल में डीओए टेबल साकर चैम्पियनशिप करवाई। इसमें टेबल सॉकर फैडरेशन के अध्यक्ष मो. अरशद के अलावा दिल्ली ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष कुलदीप वत्स भी मौजूद थे। इस मौके अरशद ने बताया कि यह खेल यूरोप मे बेहद लोकप्रिय है। तारीफ की बात यह है कि फुटबॉल खेलने वाले बड़े-छोटे सभी खिलाड़ी इस खेल में हाथ आजमाते हैं। लेकिन यह सिफऱ् फुटबॉल का सहयोगी खेल नहीं है। अब इस खेल ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली है।

PunjabKesari

राजधानी में चल रहे दिल्ली ओलंपिक खेलों में टेबल सॉकर को शामिल किया गया है जिसे फुटबॉल और शतरंज का मिला जुला रूप कहा जा सकता है। खेलों की दुनिया में तेजी से उभर रहे खेल टेबल सॉकर के दीवानों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मैसी जैसे दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। टेबल सॉकर के विश्व चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप जैसे आयोजन हो चुके हैं। फुटबॉल के वल्र्ड चैम्पियन फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, जापान, चीन, स्पेन, पुर्तगाल, स्काटलैंड, कोरिया आदि देशों में यह खेल फैल रहा है। रोनाल्डो, मैसी, नेमार, एम्बापे आदि प्रमुख खिलाड़ी इस खेल के दीवाने हैं। 

Table Soccer
वहीं, सैनी ने बताया कि भारत में यह खेल अभी 10 साल पुराना है लेकिन तेजी से फैल रहा है। देश के लगभग 1200 स्कूल टेबल साकर से गंभीरता से जुड़े हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ने 14, 17 और 19 साल के आयु वर्गों में इस खेल को अपना लिया है। मनकीरत, उत्सव सैनी, शीन बयाना, दिव्या आदि टॉप खिलाड़ी खासी लोकप्रियता बटोर रहे हैं। भारतीय खिलाडिय़ों का अगला और करीबी लक्ष्य जून 2019 में स्पेन मे होने वाला वल्र्ड कप है जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News