BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र, करवाया यज्ञ

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 01:01 PM (IST)

जयपुर:  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मानवेंद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह, जीवंत सिंह के दूसरे बेटे भूपेन्द्र सिंह और जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कंवर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मानवेंद्र सिंह ने अपने आवास पर यज्ञ कराया, जिसमें पूरा परिवार शामिल रहा।
PunjabKesari
बता दें कि मानवेंद्र भाजपा से शिव सीट के विधायक हैं। मानवेंद्र ने पिछले महीने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और ‘कमल का फूल, बड़ी भूल’ कहते हुए भाजपा से अलग हो गए। दरअसल, मानवेंद्र की भाजपा के प्रादेशिक नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से खटपट चल रही थी।
PunjabKesariPunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News