हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे कई स्टार्स, रेखा का दिखा ग्लैमरस अंदाज

10/17/2018 12:33:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) कल 70 साल की हो गई हैं। बीते दिनों हेमा ने शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। 

PunjabKesari, hema malini image, hema malini photo, हेमा मालिनी फोटो, हेमा मालिनी इमेज

इस दौरान हेमा प‍िंक कलर की साड़ी पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं रेखा क्रीम शेड की कांजीवरम साड़ी पहने हुए काफी खूबसूरत अंदाज में दिखीं। उन्होंने बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरा के सामने पोज देते हुए नजर आईं।

PunjabKesari, rekha image, rekha photo, रेखा फोटो, रेखा इमेज

रेखा के अलावा संजय खान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। जितेन्द्र पार्टी में ब्लैक लुक में बेहद कूल अंदाज में दिखे। शत्रुघन स‍िन्हा की पत्नी पूनम स‍िन्हा बेटे लव के साथ पार्टी में पहुंची। 

PunjabKesari, rekha image, rekha photo, रेखा फोटो, रेखा इमेज

पूनम पिंक कलर की साड़ी पहने हुए काफी सुंदर लग रही हैं। स्टार्स के अलावा रेखा के साथ ईशा देओल और उनके पत‍ि भरत तख्तानी भी पहुंचे। इस दौरान सभी स्टार्स काफी खुश नजर आए। 

PunjabKesari, hema malini image, hema malini photo, esha deol image, हेमा मालिनी फोटो, हेमा मालिनी इमेज, ईशा देओल फोटो

बता दें कि हेमा मालिनी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ वह भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद हैं। हेमा का जन्म 16 अक्टूबर 1948 तमिलियन परिवार में अम्मनकुडी तमिलनाडु में हुआ था।

PunjabKesari, jeetendra image, jitendra photo, जितेंद्र फोटो

उनकी शादी बॉलीवुड के माचो मैंन एक्टर धर्मेन्द्र से हुई हैं। हेमा और धर्मेन्द्र की दो बेटियां हैं। ईशा देओल और अहाना देओल। हेमा ने अपने करियर की शुरुआत 1968 में राजकपूर निर्देशित फिल्म "सपनो के सौदागर" से की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News