कपिल ने शुरु की द कपिल शर्मा शो की शूटिंग, डेढ़ महीने बाद रखा मुंबई शहर में कदम

10/17/2018 12:18:43 PM

मुंबई: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। उनका सुपरहिट कॉमिडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) जल्द ही फिर शुरू होने जा रहा है। इस बारे में उन्होंने खुद अपने फैन्स को ट्विटर के जरिए जानकारी दी। इस दीवाली से उनके हिट शो द कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन शुरू हो जाएगा। हाल ही में कपिल को लेकर एक खबर सामने आई है।

 

कपिल के शो में सुनील ग्रोवर भी आ सकते हैं नजर

दरअसल, कपिल  एक दम फिट होकर द कपिल शर्मा शो सीजन 2 की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। कपिल ने यह जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं डेढ़ महीने के बाद मुंबई लौट आया हूं। अब समय आ गया है कि लोगों को द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ हंसाया जाए।’वहीं खबरें आ रहे हैं कि कपिल के नए शो में सुनील ग्रोवर भी नजर आ सकते हैं। 

PunjabKesari, kapil sharma photo, kapil sharma image, कपिल शर्मा फोटो

बता दें कि कपिल इस साल मार्च से ही टीवी से गायब हैं। उनका शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा बीच में ही बंद हो गया था। गौरतलब है कि कपिल के बारे में कहा जाता है कि उन्हें डिप्रेशन है और वह इसका इलाज करा रहे हैं। कुछ महीने से कपिल का वजन भी काफी बढ़ गया है और वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिंव भी नहीं हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News