कोटकपूरा में किरच मारकर युवक का कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 12:05 PM (IST)

कोटकपूरा (नरेन्द्र): यहां द्वारेआना रोड पर स्थित शेरे पंजाब नगर में एक युवक का कत्ल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। गत दिवस किसी बात को लेकर 2 युवकों में हुआ मामूली झगड़ा इस कत्ल का कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा में मृतक लड़के सतनाम सिंह के चाचा गुरदीप सिंह के बयानों पर अर्शदीप सिंह अर्शी पुत्र बोहड़ सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा के एस.एच.ओ. खेमचन्द पराशर तुरंत मौके पर पहुंचे।

इस संबंधी थाना सिटी कोटकपूरा के ए.एस.आई. जसकरन सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (24) पुत्र जीत सिंह निवासी शेरे पंजाब नगर व अर्शदीप सिंह अर्शी के बीच किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचे गुरदीप सिंह द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार आज दोपहर 3 बजे के करीब जब वह अपनी भाभी के साथ गली में जा रहा था तो इस दौरान अर्शी ने किरच सतनाम सिंह की आंख में मारी। घायल सतनाम सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल कोटकपूरा में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक ऐलान दिया। ए.एस.आई. जसकरन सिंह ने बताया कि शव का कल पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News