CM जयराम बोले-NGT के आदेशों का अध्ययन कर रही हिमाचल सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 10:43 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार एन.जी.टी. के आदेशों का अध्ययन कर रही है। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कसौली व शिमला के अलावा अन्य स्थानों को लेकर आए एन.जी.टी. के आदेशों का अध्ययन कर रही है और इसको लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। बातचीत के दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर अफसोस जताया।

कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कोई भी आपराधिक घटना होती है तो सरकार को भी दुख होता है, सरकार आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने को सख्त है मगर उन्होंने अगर राजनीतिक आधार पर बयान दिया है तो इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण कांग्रेस कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर जीतने का दावा किया और कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा वर्ष 2014 का इतिहास दोहराएगी।

सरकार के खिलाफ प्रचार करते हैं कुछ लोग
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का सूत्र वाक्य लेकर काम कर रही है। पार्टी किसी के साथ भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करती। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के काम न करने की बात उन्होंने नहीं कही। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोग सचिवालय से काम करवाकर लौटने के बाद सरकार के खिलाफ प्रचार करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News