Kundli Tv- नवरात्र की अष्टमी को इस विधि से करें महागौरी पूजन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 05:07 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari
नवरात्र की अष्टमी पर महागौरी के पूजन का विधान है। नवरात्र की अष्टमी तिथि को देवी महागौरी के स्वरूप की ही उपासना की जाती है। देवी महागौरी की उपासना करने से मन पवित्र हो जाता है और भक्त की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी का विधि अनुसार षोडशोपचार पूजन किया जाता है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। देवी दुर्गा के भक्तों को अष्टमी के दिन पूजा, नवमी के दिन बलि-होम और दशमी को देवी का विसर्जन करना चाहिए। अष्टमी के दिन कंजक और ब्राह्मणों को अपने घर बुलाकर भोजन करवाना चाहिए।
PunjabKesari
देवी को सबसे ज्यादा प्रसन्नता कुमारियों को सम्मान देने से होती है। स्कंदपुराण में कुमारियों का विभाजन किया गया है। कुमारी पूजन में केवल 9 वर्ष तक की कन्या को ही शामिल किया जाना चाहिए। इससे बड़ी उम्र की कन्या को कुमारी पूजन के लिए वर्जित माना गया है। अलग-अलग आयु की कन्याओं का अलग-अलग स्वरूप माना जाता है। इसमें 2 वर्ष की कन्या कुमारी, 3 वर्ष की कन्या त्रिमूर्तिनी, 4 वर्ष की कल्याणी, 5 वर्ष की रोहिणी, 6 वर्ष वाली कल्याणी, 7 वर्ष वाली चंडिका, 8 वर्ष वाली शाम्भवी, 9 वर्ष वाली दुर्गा स्वरूपा मानी जाती हैं। 
PunjabKesari
देवी महागौरी की आराधना से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में देवी महागौरी को चतुर्भुजी कहकर संबोधित किया गया है। देवी महागौरी की ऊपर वाली दाईं भुजा अभय मुद्रा में हैं तथा नीचे वाली दाईं भुजा में त्रिशूल शोभा बढाता है। इनकी ऊपर वाली बाईं भुजा में डमरू हैं जो सम्पूर्ण जगत का निर्वाहन करा रहा है और नीचे वाली भुजा से देवी गौरी भक्तों की प्रार्थना सुनकर वरदान दे रही हैं। देवी महागौरी ने श्वेताम्बर परिधान धारण किए हुए हैं। इनकी सवारी श्वेत रंग का “वृष” है तथा ये सैदेव शुभंकरी है। 
PunjabKesari
कैसे पड़ा शक्ति के पांचवे रूप का नाम स्कंदमाता (Video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News