Kundli Tv- पैसों के साथ-साथ आपका मान-सम्मान भी छीन लेते हैं ये काम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 05:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
शास्त्रों में कुछ एेसे काम बताए गए हैं जो हमारे मान-सम्मान और पैसे को हम से दूर कर देते हैं। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों को कुछ बुरी आदतें होती हैं उनके पास सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती। नीतिशास्त्र के अनुसार ऐसी 5 बुरी आदतें बताई गई हैं जो किसी को भी बरबाद कर सकती हैं। आइए जानते हैं ये बुरी आदतें कौन सी हैं।
PunjabKesari
आलस को मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है। जो व्यक्त‌ि काम चोर होता है और हमेशा आलस करता है देवी लक्ष्मी उसके पास कभी नहीं आती हैं। हमेशा कर्म करने वालों को ही फल मिलता है। 
PunjabKesari
शास्‍त्रों में मद‌िरा को मद करने वाला बताया गया है यानी जो दिमाग को शून्य कर दे और मन में अहंकार भर दे। ऐसे व्यक्त‌ि के पास चाहे कितना भी धन हो वो उसे बरबाद कर देता है, उस पर कभी पैसा नहीं टिकता।
PunjabKesari
पराई स्त्री के साथ संबंध रखने वाला या अनैत‌िक संबंध बनाने वाले को कभी मान-सम्मान नहीं मिलता। शास्त्रों के अनुसार अपने निम्न स्तर के चाल-चलन के कारण ऐसे व्यक्त‌ि के धन और जीवन का नाश हो जाता है।

दिन के समय सोने की आदत को शास्त्रों में धन का नाश करने वाला बताया गया है। दिन में सोने वाले पर देवी लक्ष्मी कभी कृपा नहीं करती है। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में दिन में सोने को असफलता का कारण बताया है।
PunjabKesari
जुआ किसी का नहीं होता इसने कई लोगों बरबाद किया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण महाभारत है। जुए के कारण ही पांडवों को अपना राज्य गंवाना पड़ा था। जुआ मान-सम्मान और धन का नाश करने वाला माना गया है।
कैसे पड़ा शक्ति के पांचवे रूप का नाम स्कंदमाता (Video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News