व्यापम घोटाले में हुई मौतों में शिवराज और उनके परिवार का हाथ-राहुल गांधी

10/16/2018 11:10:47 AM

ग्वालियर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, राहुल ने ग्वालियर में रोड़ शो किया जो अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर फूलबाग तक पहुंचा। इस बीच उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। 

PunjabKesari

ग्वालियर के फूलबाग में आम सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जो की भ्रष्टाचार में मास्टर हैं। व्यापम में उन्होंने पूरा का पूरा शिक्षा का ढांचा ही उड़ा दिया। शिवराज और उनके परिवार के लोग एक के बाद एक भ्रष्टाचार करते रहते हैं। पूरा प्रदेश जानता है कि व्यापम और ई-टेंडरिंग में क्या हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि व्यापंम घोटाले में जितनी भी मौतें हुईं उनका जिम्मेदार मुख्यमंत्री शिवराज और उनका परिवार है।  

PunjabKesari

राहुल गांधी ने व्यापम घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने युवाओं के साथ नाइंसाफी की है। प्रदेश में व्यापम कांड में पचास से ज्यादा लोगों की हत्या हुई। इनमें मुख्यमंत्री और उनके परिवार का हाथ है। प्रदेश में जिन लोगों के पास कभी साइकिल नहीं होती थी आज वे करो़ड़ों रुपए के मालिक हैं। 

PunjabKesari

बहुचर्चित व्यापम घोटाला प्रदेश से जुड़ा प्रवेश एवं भर्ती घोटाला है जिसके पीछे कई बड़े नेताओं, अधिकारियों और व्यवसायियों का हाथ है, इस घोटाले से जुड़े कई संदिग्धों की जांच के दौरान कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। विपक्षी पार्टियों ने इन सभी मौतों पर सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News