Feng Shui Tips: घर में लगाएं गुड़लक प्लांट, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 10:47 AM (IST)

पैसों की किल्लत दूर करने और घर की सुख-समृद्धि के लिए लोग वास्तु टिप्स अपनाते हैं। अगर आपके घर में भी हमेशा पैसों की किल्लत और अशांति बनी रहती है तो ढेरों उपाय करने की बजाए सिर्फ कुछ पौधे लगाएं। घर में गुड़लक प्लांट लगाने से धन लाभ होने के साथ-साथ सुख-शांति भी बनी रहेगी। चलिए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार कौन-से प्लांट्स घर में रखने से धन लाभ होने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

1. मनी प्लांट्स
गुड़ पौधों की लिस्ट में मनी प्लांट का नाम सबसे पहले आता है। फेंगशुई के अनुसार इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे धन लाभ होने के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं।

PunjabKesari

2. बैम्बू प्लांट्स
बैम्बू प्लांट्स के बंडल को लाल रंग के धागे से बांधकर घर में रखें। इससे न सिर्फ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि घर के सदस्यों में आपसी एकता भी बढ़ेगी। इसे दक्षिण-पूर्व की दिशा में लगाने से घर में शांति और धन आता है। इस प्लांट को भूलकर भी न टांगे। इससे पौधा तो खराब होगा ही साथ ही इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आएगी।

PunjabKesari

3. लिली
फेंगशुई के अनुसार, लिली का पौधा घर में लगाने से घर के लोगों में प्यार और खुशियां बढ़ती हैं। लिली का वही पौधा घर में लगाए, जिसके पत्ते गहरे हरे रंग के हो। इससे घर में धन-दौलत की वृद्धि होती है और तरक्की भी होती है।

PunjabKesari

4. रबर प्लांट्स
रबड़ प्लांट को घर के वेल्थ एरिया में रखने से घन लाभ होता है। फेंगशुई के अनुसार, गोल पत्तों वाला रबर प्लांट रखा बेहद शुभ होता है। इससे घर में बीमारियां नहीं आती और सुख-शांति भी बनी रहती है।

PunjabKesari

5. जेड प्लांट
वैसे तो आप इसे घर में भी रख सकते हैं लेकिन फेंगशुई के अनुसार जेड प्लांट को ऑफिस में रखने से ज्यादा फायदा मिलता है। इस पौधे को ऑफिस की मेन एंट्रेस पर लगाएं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static