नपुंसक बनाने के मामले में गुरमीत राम रहीम की याचिका पर नोटिस जारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 10:43 AM (IST)

चंडीगढ़(बृजेन्द्र): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह व अन्यों के खिलाफ सी.बी.आई.  कोर्ट पंचकूला में लंबित कास्ट्रेशन (नपुंसक बनाने) के  मामले में बीते सितम्बर में सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम की अर्जी रद्द करने के सुनाए गए फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इसमें चालान के साथ कुछ दस्तावेज प्रदान करने की मांग को रद्द कर दिया गया था।

हाईकोर्ट ने   मामले में सुनवाई करते हुए सी.बी.आई. को 29 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी किया है। राम रहीम के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में सी.बी.आई. ने कुछ गवाहों के सी.आर.पी.सी. 161 के तहत दर्ज बयानों पर विचार नहीं किया। गवाहों के बयानों की कॉपी की मांग मुख्य रूप से की गई है। इससे पहले गुरमीत राम रहीम को इस मामले में जमानत मिल चुकी है। याचिका में दलीलें पेश करते हुए गुरमीत राम रहीम के वकील ने कहा कि कुल 128 साधुओं में से केवल 6 ने ही सी.बी.आई. केस को सपोर्ट किया। ऐसे में सी.बी.आई. ने कुछ बयानों को चालान का हिस्सा नहीं बनाया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static