सिर्फ लगाने या खाने ही नहीं, सूंघने में भी बहुत फायदेमंद है सरसों का तेल

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 07:10 PM (IST)

सरसों का तेल सभी तेलों में बेस्ट है। शुद्ध सरसों के तेल में खाना बनाने से सेहत अच्छी रहती है। इससे मसाज करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। सर्दी के मौसम में गर्माहट पैदा करने में भी सरसों का तेल बेस्ट है। सेहत के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम का हल करने में भी यह बढ़िया माना जाता है और इससे किसी तरह का कोई साइड इफैक्ट होने का भी डर नहीं रहता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरसों का तेल सूंघने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। 


1. सरसों का तेल सूंघने से सांस की नली खुल जाती है। 
PunjabKesari

2. सरसों के तेल का कश खींचने से खांसी और जुकाम से निजात मिलती है। 

3. इसे सूंघने से नाक,कान,आंखों और दिमाग को शक्ति मिलती है। 
PunjabKesari

4. आधा चम्मच सरसों का तेल नासिका से सूंघने पर दांत के दर्द से राहत मिलती है। 

PunjabKesari
5. यह तेल सूंघने से दमा रोग के मरीजों को फायदा मिलता है। 

इस तरह करें सरसों के तेल की पहचान
आजकल बाजार में नकली चीजों का बोलबाला है। जिससे असली सरसों के तेल की पहचान करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसकी खुशबू से आप शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। सरसों का तेल हाथ की तली पर मलने से तेज खूशबू आती है, जिससे आंखों से पानी भी निकलने लगता है, कई बार तो आंखों से आंसू भी आ जाते हैं। इसके अलावा सरसों तेल में झांस आती है। जिससे आप इसकी शुद्धता को पहचान सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static