51 की उम्र में भी 25 की दिखती हैं तब्बू, जानिए उनके होममेड ब्यूटी टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Nov 04, 2021 - 11:51 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू उन हिरोइनों में से एक हैं, जिनकी खूबसूरती से उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वह 51 साल की हो गई है लेकिन इस उम्र में भी वह 25 की दिखाई देती हैं। दरअसल, तब्बू अपनी स्किन का बहुत ख्याल रखती है, जिसके कारण वह इस उम्र में भी यंग दिखाई देती हैं। आज हम आपको उनके कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी बढ़ती उम्र के निशानों को छिपा सकती हैं। चलिए, जानते हैं उनके कुछ होममेड ब्यूटी सीक्रेट्स।

स्किन को करती हैं मॉइश्चराइजर

स्किन में नमी बनाए रखने के लिए वह एंटी एजिंग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। इससे न सिर्फ स्किन में नमी बनी रहती है बल्कि यह झुर्रियों, मस्सों और चकत्तों को भी दूर करता है। उनकी तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप मॉइस्चराइजर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें।

PunjabKesari

हेल्दी डाइट

तब्बू का मानना है कि खूबसूरत दिखने के लिए त्वचा का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, जिसके लिए वह हेल्दी डाइट लेती हैं। इसके अलावा तब्बू दिन की शुरूआत से लेकर दोपहर तक सिर्फ फ्रूट्स ही खाती है। वह अपने खाने में तरबूज, चीकू, आम, अंगूर और अनार बहुत पसंद करती हैं। इसके अलावा नारियल पानी भी उनकी डाइट में शामिल है।

होममेड स्क्रब

तब्बू होंठों को स्क्रविंग करने के लिए पैट्रोलियम जैली का इस्तेमाल करती हैं। वह इसमें चीनी मिलाकर होंठों को स्क्रब करती है। इसके अलावा वह पैट्रोलियम जैली और सी-सॉल्ट को मिलाकर बॉडी स्क्रब के लिए इस्तेमाल करती हैं।

PunjabKesari

हॉट ऑयल मसाज

एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुद बताया था कि वह बचपन से हॉट ऑयल मसाज कर रही है। वह कितनी भी बिजी क्यों न हो लेकिन हफ्ते में 2 बार हेयर मसाज जरूर करती हैं। इसके लिए वह नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं।

दही, बीट-रूट्स  और खूब सारा सलाद

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे दही पसंद नहीं है मगर मैं बालों की वजह से इसे खाती हूं। एक बाउल दही आपको दिन में जरूर खानी चाहिए। बीट-रूट्स से सिर्फ खून साफ नहीं होता बल्कि यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। वेज-सलाद भी खूबसूरत त्वचा और स्ट्रांग बालों के लिए जरूरी है।'

PunjabKesari

एक्सरसाइज

उनका मानना है कि फिटनेस के साथ-साथ स्किन के लिए भी एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। रोजाना योग और एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, जिससे चेहरे की रौनक बरकरार रहती है। इतना ही नहीं, इससे वह तनावमुक्त भी रहती हैं, जिसका असर भी चेहरे पर दिखाई देता है।

सही नींद लेना

वह सुबह जल्दी उठती है और भोजन समय पर करके जल्दी सो भी जाती है। वह कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी लेती है। उनका कहना है सही नींद लेना सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static