BJP के राज में किसान व आम आदमी बेहद परेशान और दुखी: मनीष सिसौदिया

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 01:48 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम तावली में आम आदमी पार्टी की रैली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली की सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में बेहतर काम कर रही है जो अपने आप में मॉडल है। जो देश के हर आम आदमी को प्रभावित कर रही है मगर भाजपा के राज में किसान व आम आदमी दुखी व परेशान हैं।

इस रैली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फिल्म स्टार व नेता शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर जनपद के गांव तावली में आयोजित रैली में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी आम जनमानस में काम किया है और दिल्ली सरकार की योजनाएं देशभर के आम जनमानस को प्रभावित कर रही हैं। सिसौदिया ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की सुध भाजपा सरकार नहीं ले रही है। भाजपा के राज में किसान व आम आदमी बेहद परेशान और दुखी है।

सांसद संजय सिंह व शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी खुश नहीं है और 2019 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। जनता चाहती है कि 2019 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static