राज्यपाल ने किया बागेश्वर का दौरा, कहा- महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 12:48 PM (IST)

बागेश्वरः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मार्य रविवार को बागेश्वर जिले के दौरे पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की दशा और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करने और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर भी चिंता व्यक्त की। वहीं बेबी रानी मोर्य ने कहा कि पहाड़ में जिस तरह युवा वर्ग में तेजी से नशे की प्रवृति बढ़ रही है, यह बेहद चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से रोकने के लिए वह खुद काम कर रहे हैं। 

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के विकास और पहाड़ की महिलाओं को मजबूत करने के लिए भी काम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पहाड़ों पर पर्यटन को बढ़ाने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बेबी रानी मोर्य ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ 'बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ' की परिकल्पना को साकार करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static