कैथल के जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 12:36 PM (IST)

कैथल(जोगिंद्र कुंडू): कैथल के जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में 53वें राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 3 दिन चलेगी। इसमें 17 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हैंडबॉल व जुडो की प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
PunjabKesari
गौरतलब है कि हरियाणा के सभी जिले इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कैथल उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया की हरियाणा सरकार खेलों को विशेष बढ़ावा दे रही है। आज खिलाड़ी खेलों को लेकर काफी उत्साहित हैं और खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। आज खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में भाग ले रहा है हरियाणा स्टेट ऐसी पहली स्टेट है। जहां पर सबसे ज्यादा मेडल हर प्रतियोगिता में खिलाड़ी ला रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static