मोनिका के साथ पति बिल क्लिंटन के अफेयर का हिलेरी ने किया बचाव

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 12:18 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की मामले में अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव करते हुए कहा कि मोनिका लेविंस्की स्कैंडल में बिल का इस्तीफा नहीं देने का फैसला सही था। हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था। 

PunjabKesari
 एक इंटरव्यू में हिलेरी से इससे संबंधित पूछे गए सवाल पर हिलेरी ने अपने पति का बचाव किया। यह पूछने पर कि क्या लगभग 20 साल पहले मोनिका के साथ उनके रिश्तों का खुलासा होने के बाद बिल क्लिंटन को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था? इसके जवाब में हिलेरी ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’ 

PunjabKesari

न्यूयॉर्क से डिमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस्टन गिलीब्रांड ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया था कि बिल क्लिंटन को उस समय इस्तीफा देना चाहिए था। क्रिस्टन के इस बयान के बाद हिलेरी ने यह बयान दिया है। रिपब्लिकन के बहुमत वाले सदन में दिसंबर 1998 में बिल पर महाभियोग चलाया गया था लेकिन सीनेट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया और इस तरह बिल क्लिंटन ने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस साक्षात्कार में हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका वयस्क थी।

PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News