पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 4.10 लाख ठगे

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 11:53 AM (IST)

गुरुहरसहाय (आवला): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने गांव मान सिंह वाला जिला मुक्तसर साहिब निवासी सुरजीत सिंह पुत्र इंद्र सिंह के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ उसके पौत्रे को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 4 लाख 10 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

मालूम हो कि इस बाबत पुलिस के स्पैशल विंग को शिकायतकत्र्ता ने 17 जुलाई 2018 को शिकायत की थी, जिस पर जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर उक्त कार्रवाई की है। थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पैक्टर सोना सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकत्र्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मोहन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह, जगतार सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी सरुपेवाला व ललित दुआ पुत्र देस राज दुआ निवासी एच-47 नरैण विहार नई दिल्ली ने उसके पौत्रे को पंजाब पुलिस में सब-इंस्पैक्टर भर्ती करवाने के लिए 10 लाख 60 हजार की राशि हासिल की थी।

इसमें से आरोपियों ने उसके परिवार को 6 लाख 50 हजार की राशि वापस कर दी थी, लेकिन आरोपियों ने बाकी 4 लाख 10 हजार की राशि वापस न करके उनके साथ ठगी की है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। मामले की जांच कर रहे सोना सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News