दो हाथों पर टिका है यह अनोखा पुल, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 11:01 AM (IST)

दुनिया में आकिर्टेक्चर के एक से बढ़कर एक बढ़िया नमूने है, जिसमें से एक है 'Vietnam Golden Bridge'। वियतनाम में बना यह अनोखा फुटओवर खम्भों पर नहीं बल्कि दो हाथों के सहारे टिका हुआ है। सैंटल वियतनाम के 'डा नांग्स' में बा-ना हिल्स और जंगलों को जोड़ने वाला 'द गोल्डन ब्रिज' को देखने के लिए टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है।

PunjabKesari

दरअसल, यह दो हाथ बड़े हाथ और कुछ नहीं केवल तकनीकी और कारीगरी का बेहतरीन नमूना है। पुल इतना खूबसूरत है, कि जो भी इसे देखता है, इसमें खो जाता है। इस ब्रिज को दो हाथों पर टिका हुआ दिखाया गया है, जिसे भगवान की संज्ञा दी गई है।

PunjabKesari

यह ब्रिज खासकर पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है। इस पुल के दोनों हाथ स्टीन से बनाए गए हैं, जिन्हें बेहद खूबसूरत ढंग से पत्थर के रंग में रंगा गया है। इसे देखने के लिए टूरिस्ट दुनियाभर से हजारों की संख्या में आते हैं। एक साल में बनकर तैयार हुए इस ब्रिज का उद्घाटन जून 2018 में किया गया था।

PunjabKesari

ब्रिज की बनावट की बात करें तो यह समुद्र तल से 1400 मीटर ऊपर है और इसकी लम्बाई 150 मीटर है। इस पुल की खूबसूरती पहाड़ों से घिरे होने की वजह से और भी अधिक बढ़ जाती है।

PunjabKesari

इस पुल की खूबसूरती के लिए दोनों और लोबोलिया क्राईसेंथेमम प्रजाति के सुदंर फूल लगाए गए हैं। अगर आप भी वियतनाम घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस पुल की सैर करना न भूलें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static