टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 माया गिरी महाराज हुए ब्रह्मलीन, सीएम ने व्यक्त किया दुख

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 06:46 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 माया गिरी महाराज का ब्रह्मलीन हो गया। महाराज की मृत्यु की खबर मिलते ही भक्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, माया गिरी महाराज ने रविवार दोपहर 12 बजे पल्टन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर आश्रम में अंतिम सांस ली। इसके बाद से महाराज के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के भक्तों का भारी भीड़ लगी रही। इसके बाद 4 बजे आश्रम से शव यात्रा निकालकर महाराज को टपकेश्वर मंदिर परिसर में भू-समाधि दी गई। 

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा कि श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 परम पूज्य माया गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से दुख पहुंचा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि श्री मायागिरी जी की आत्मा को प्रभु श्री चरणों में स्थान दें। बता दें कि महाराज की मृत्यु के बाद से अब महानिर्वाणी अखाड़ा के उत्तराधिकारी कृष्ण गिरी महाराज होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static