‘दुनिया के सबसे तेज कैमरे में कैद की जा सकती है प्रकाश की धीमी गति’

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 03:41 PM (IST)

वॉशिंगटनः आज के समय में विज्ञान के काफी प्रगति कर ली है। इस के चलते वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कैमरा विकसित किया है, जिसके जरिये ‘समय को स्थिर’ कर पाना या यूं कहें समय को कैद करना संभव हो गया है। दरअसल इस कैमरे की मदद से प्रकाश की अत्यंत धीमी गति को कैद किया जा सकता है। दुनिया का सबसे तेज कैमरा कहा जाने वाला यह कैमरा प्रति सेकंड 100 खरब फ्रेम कैद करने में सक्षम है।

अमरीका स्थित कैलिफोर्निया इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह आधुनिक कैमरा प्रकाश और पदार्थ के बीच पारस्परिक प्रभाव को लेकर अब तक के अनछुए रहस्यों के बारे में अंत: दृष्टि दे सकता है।  हाल के वर्षों में अरैखिक प्रकाश विज्ञान और छायांकन में नवोन्मेषों के बीच संयोजन से जीवविज्ञान एवं भौतिकी में गतिशील घटनाओं के माइक्रोस्कोपिक विश्लेषण के नवीनतम और अत्यधिक प्रभावी तरीकों के लिये नये द्वार खुले हैं।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News